फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Talwandi Sabo's 660 MW unit closed in Punjab

पंजाब में तलवंडी साबो का 660 मेगावाट का यूनिट बंद

Sun, 04 Jul 2021 06:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Talwandi Sabo's 660 MW unit closed in Punjab
पटियाला। पंजाब में रविवार को बिजली संकट और गहरा गया। जब शनिवार देर रात तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का 660 मेगावाट का एक यूनिट बॉयलर ट्यूब में लीकेज के चलते बंद पड़ गया। बड़ी बात यह है कि इस थर्मल का एक अन्य 660 मेगावाट का यूनिट पहले ही तकनीकी खराबी के चलते इस साल मार्च महीने से बंद पड़ा है। ऐसे में एक साथ 1320 मेगावाट की बिजली आपूर्ति में कमी से प्रदेश में आने वाले दिनों में बिजली को लेकर एक बार फिर से हाहाकार मच सकती है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब एक बजे तलवंडी साबो के यूनिट में खराबी आई। जैसे ही इस संबंधी इंजीनियरिंग स्टाफ को सूचना मिली, तुरंत सुधार काम शुरू कर दिया गया। लेकिन समस्या ज्यादा होने के कारण यह यूनिट अगले दो से तीन दिनों में ही चालू हो सकेगा। तब तक पंजाब को बिजली सप्लाई में कमी की समस्या से ही जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं पंजाब में रविवार को सारी इंडस्ट्री, दुकानें व अन्य व्यापारिक संस्थानों के साथ-साथ सरकारी विभागों के दफ्तर बगैरा बंद रहने से बिजली की मांग में कमी रही। बिजली की मांग 12280 मेगावाट दर्ज की गई। जिस कारण पावरकॉम इस मांग को तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के एक और यूनिट के बंद पड़ जाने के बावजूद पूरी कर सका। लेकिन सोमवार से बिजली संकट गहराने की आशंका है, क्योंकि मानसून में भी देरी की बात सामने आ रही है। ऐसे में भीषण गरमी और पैडी सीजन कारण बढ़ी डिमांड को पूरा करना पावरकॉम के लिए सोमवार से मुश्किल साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना डिफाल्टर है तलवंडी साबो प्लांट, लगा था करोड़ों का जुर्माना
वेदांता कंपनी की ओर से मानसा के नजदीक गांव बानावाला में स्थापित तलवंडी साबो थर्मल प्लांट उत्तरी भारत का सबसे बड़ा थर्मल प्लांट है। लेकिन प्लांट पुराना डिफॉल्टर है। जानकारी के मुताबिक साल 2018 में पंजाब स्टेट पावर रेगुलेटरी कमीशन की ओर से पावरकॉम की ओर से डाली याचिका पर सुनवाई के बाद प्लांट को करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया था। दरअसल प्लांट मैनेजमेंट की ओर से गलत घोषणा की गई थी कि उनके प्लांट के सभी यूनिट बिजली सप्लाई करने को उपलब्ध हैं, जबकि बाद में इनमें दिक्कत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed