फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sunam, Kanugo Mohalla sewer line leaks, cracks appeared in houses, resentment, Sunam, Sangrur

सीवर लाइन में लीकेज से घरों में आईं दरारें, मौत के साये में जी रहे कई परिवार

Sat, 17 Sep 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 17 Sep 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
Sunam, Kanugo Mohalla sewer line leaks, cracks appeared in houses, resentment, Sunam, Sangrur
सुनाम के मोहल्ला कानूगो में मकानों में दरार आने पर इस तरह से लकड़ी के पिलर लगाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
यहां के पुराने कानूगो मोहल्ले में लोग मौत के साये में जीने को विवश हो रहे हैं। मोहल्ला निवासियों का दावा है कि पानी अथवा सीवरेज पाइप लाइनों में लीकेज के कारण उनके घरों में पिछले एक माह से बड़ी दरारें पड़ रही हैं।
विज्ञापन


हालात इस कद्र नाजुक बन गए हैं कि दीवारें, साथ छोड़ रही हैं और छतें झुकने लगी हैं। छतों को सहारा देकर खड़ा रखने की कोशिश की जा रही है और घरों पर मंडराते खतरे के मद्देनजर लोग, रात को पड़ोसियों के घरों में सोते हैं। 
विज्ञापन


कानूगो मोहल्ले के करीब डेढ़ दर्जन घरों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। घरों के हरेक कोने में बड़ी दरारें बंशिदों को भयभीत कर रही हैं। फर्श तक भी दरारों की चपेट में आ गए हैं। भगत राम, जतिंदर सैनी, राम पाल सैनी आदि ने कहा कि उनके मकान किसी भी वक्त गिर सकते हैं। घरों में दाखिल होना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने छतों को लकड़ी के बड़े पिलरों का अस्थायी सहारा दिया है। यहां की परमजीत कौर, गुरदियाल कौर आदि ने कहा कि रात को वे दूसरे मोहल्लों में जाकर लोगों के घरों में सोते हैं और घरों का सामान भी समेट लिया है। करीब दो माह पहले मामूली दरारें आनी शुरू हुईं थीं। पिछले तीन सप्ताह के भीतर तो सब कुछ बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए और नुकसान की भरपाई की जाए। 


नगर काउंसिल के अध्यक्ष भागीरथ राय ने कहा कि उक्त मोहल्ले में सीवरेज की नई पाइप लाइनें डालने के बाद अब यहां वाटर सप्लाई प्रणाली की भी नई लाइनें बिछाई जाएंगी। समस्या को जड़ से खत्म करके लोगों को सुरक्षित माहौल देंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed