{"_id":"5f2d40de8ebc3e4ad42a3bef","slug":"sukhbir-first-remember-his-past-sunil-jakhar-patiala-patiala-news-pkl383891895","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल पर बरसे सुनील जाखड़, बोले- धरने का ढोंग करने से पहले अपना अतीत याद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल पर बरसे सुनील जाखड़, बोले- धरने का ढोंग करने से पहले अपना अतीत याद करें
Fri, 07 Aug 2020 07:21 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा पटियाला में लगाया धरना उसी तरह से ढोंग है, जिस तरह डेरामुखी ने सिख मर्यादाओं का उल्लंघन करने के लिए डेरा सलाबतपुरा में किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि धरने पर वही लोग बैठे हैं, जिनके राज में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप चोरी कर सरेआम पोस्टर लगाए गए और जिनकी सरकार ने खुद डेरामुखी के खिलाफ दर्ज किया केस वापस लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने प्रश्न किया कि सुखबीर सिंह बादल बताएं कि क्या इन दुखद घटनाओं के समय सुखबीर बादल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री थे या नहीं, क्या उनके पास उस समय गृह विभाग का कार्यभार था यहां नहीं, क्या उनकी पार्टी पंथक पार्टी थी या नहीं थी। जाखड़ ने इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष को याद करवाया कि उनकी सरकार के समय ही सलाबतपुरा में डेरामुखी ने पूरे पंथ की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का स्वांग धारण किया व अकाली दल की सरकार ने 2012 में डेरामुखी के खिलाफ केस वापस ले लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
2015 में जब बुर्ज जवाहर सिंह वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप चोरी हुए तो दोषियों को ढूंढकर कार्रवाई करने के बजाय शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने एक बार फिर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाकर सियासी रोटियां सेकी थीं।