फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Staged protests against the removal of street vendors away from the footpaths

रेहड़ी वालों ने फुटपाथों से हटाए जाने के खिलाफ धरना दिया

Fri, 18 Dec 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 18 Dec 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
Staged protests against the removal of street vendors away from the footpaths
नगर निगम की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर कुछ दिन पहले फुटपाथों से हटाए कब्जों के खिलाफ रेहड़ी यूनियन की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। बाद में निगम दफ्तर के आगे जोरदार नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


रेहड़ी यूनियन जिला प्रधान वासदेवी की अगुवाई में बड़ी गिनती में रेहड़ी फड़ी लगाने वाले लोग अपना काम बंद करके आज बस स्टैंड के नजदीक इकट्ठा हुए। यहां से इन लोगों की ओर से निगम के खिलाफ पैदल रोष मार्च शुरू किया गया, जो लोअर माल से होता हुआ नगर निगम दफ्तर के आगे पहुंचा।
विज्ञापन


इस रोष मार्च में शामिल हुए रेहड़ी वालों के शिष्टमंडल ने मेयर अमरिंदर सिंह बजाज के साथ मुलाकात भी की। इस दौरान इन्होंने मेयर को स्ट्रीट वैंडर एक्ट 2014 की कापी सौंपते हुए बताया कि जब तक निगम इस एक्ट तहत इन रेहड़ी फड़ी वालों को रोजगार चलाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं देता, तब तक इनको हटाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश सिंगला ने कहा कि शिव सेना की ओर से किसी गरीब के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए हाईकोर्ट में पार्टी बनकर इस आदेश को रद्द कराएंगे। इस मौके पर विशाल कंबोज, शंकर भारद्वाज, नारायण दत्त, नरिंदर गोल्डी, आशु ठाकुर, गौतम कंबोज, हैरी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed