फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Special measures to handle heritage buildings: rakhda

विरासती इमारतों की संभाल के लिए विशेष कदम : रखड़ा

Mon, 28 Oct 2013 07:37 PM IST
अमर उजाला,पटियाला
अमर उजाला,पटियाला Updated Mon, 28 Oct 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में सभी विरासती इमारतों की संभाल के लिए गंभीर है। पुरातन व संपन्न सभ्याचार को संभालने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वह सोमवार को सरकारी महिंदरा कालेज में पंचायती राज विभाग की ओर से 50 लाख की लागत से तैयार होने वाली बहुमंजिला पार्किंग जोन का नींव पत्थर रखने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


रखड़ा ने भरोसा दिलाया कि सरकारी महिंदरा कालेज की इमारत को संभालने के लिए सरकार की ओर से फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

रखड़ा ने कहा कि कालेज में शुरू किए गए लड़कियों के हॉस्टल का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं की बसों के संबंध में होने वाली दिक्कत को भी दूर करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कालेज में 1.60 करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे छह कमरों, दो विभागों व कंप्यूटर लैब व मल्टीमीडिया हाल वाले सेल्फ फाइनेंस ब्लाक, लड़कियों के हास्टल व कामन रूम का भी मुआयना किया। इसके अलावा फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए स्कैचों की प्रदर्शनी भी देखी।


कालेज के प्रिंसिपल डॉ. सुखबीर सिंह थिंद ने कालेज की प्राप्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले साल से कालेज में पांच सालों की कानून की डिग्री, ला की शाम की क्लासें, बीए के साथ-साथ एलीमेंटरी टीचर ट्रेनिंग का चार सालों का कोर्स भी शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed