{"_id":"dcd08f0baad8d72b80145a51dc94a8bf","slug":"so-houses-slum-shall-not-break-prnit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान तो क्या, झुग्गी भी नहीं तोड़ने दूंगी: परनीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान तो क्या, झुग्गी भी नहीं तोड़ने दूंगी: परनीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 07 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के फैसले के मुताबिक लीज वाली जायदादों पर कब्जे के खिलाफ अब कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेसियों ने मिनी सचिवालय में डीसी दफ्तर के आगे धरना दिया।
इस मौके पर परनीत ने साफ किया कि शहर के मकान तो क्या, एक झुग्गी भी टूटने नहीं दी जाएगी। परनीत ने कहा कि हर बुरे काम शुरुआत बादल सरकार पटियाला शहर से ही करती है। चाहे वह सीलिंग का मुद्दा हो, चाहे लीज मकान वालों को नोटिस निकालना या पीडीए को भंग करना हो। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों में विधायक ब्रह्म मोहिंदरा, मदन लाल जलालपुर आदि मौजूद थे।
परनीत ने कहा कि अदालत की ओर से लीज की जमीनों के संबंध में दिए गए एक फैसले की आड़ में पंजाब सरकार और नगर निगम की ओर से इन जमीनों के मालिकों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। मकान खाली न करने की सूरत में उनके मकानों को ढहाने की चेतावनी दी जा रही है। जो सीधे तौर पर पंजाब सरकार की धक्केशाही है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर वह पटियालावासियों के साथ खड़ी हैं। परनीत ने कहा कि अगर सरकार चाहती तो हाईकोर्ट में एक रिव्यू पिटीशन दायर करके लोगों को राहत प्रदान कर सकती थी। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं करके लोगों से धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के राज में पीडीए की स्थापना की थी। बादलों ने पीडीए का सारा पैसा संगत दर्शनों में लगाकर इसको खस्ता हालत कर दिया। अगर जल्द ही सरकार ने लोगों से सीधे तौर पर जुड़े इन मसलों की तरफ ध्यान न दिया, तो जिले में सरकार के खिलाफ जगह-जगह धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे।