फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Slum area, the problem of water, empty bucket, performance, Sangrur

स्लम एरिया में पानी की समस्या के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 11 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 11 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Slum area, the problem of water, empty bucket, performance, Sangrur
संगरूर में पानी संकट के खिलाफ खाली बाल्टियों के साथ रोष प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
इस तपती गर्मी में शहर के स्लम एरिया गंगाराम और अजीत नगर के बाशिंदे पिछले दस दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शनिवार को उक्त क्षेत्रों के लोगों ने पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 23 में खाली बाल्टियां उलटाकर रोष प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


पूनम कांगड़ा ने कहा कि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं आने से यहां लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी के इस मौसम में लोग बिना पानी के कैसे गुजारा करते हैं यह सिर्फ यहां के लोग ही जानते हैं। पानी नहीं आने की वजह से लोगों को इधर-उधर से पानी भरकर लाना पड़ता है। अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है जिन्हें अपने घर के कामकाज में काफी कठिनाई होती है। उक्त क्षेत्रों के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि यदि 13 जून तक अजीत नगर और गंगा राम बस्ती में पानी की समस्या को ठीक न किया गया तो वे नगर काउंसिल के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इस मौके पर अंजू रंगा, संतोष रानी, परमजीत कौर, कमलेश रानी, सरबजीत कौर, मोनिका रानी, पालो देवी, परमजीत कौर, कांता देवी, माया देवी, सिंदर कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed