फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SIT questioned Bhai Ranjit Singh Dhadrianwale in kotkapura firing case

कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड: सिख प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले से नई एसआईटी ने की तीन घंटे पूछताछ

Mon, 05 Jul 2021 11:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 11:10 PM IST
सार

कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड मामले में एसआईटी ने सोमवार को पटियाला के सर्किट हाउस में सिख प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले से तीन घंटे पूछताछ की। उन्हें पूछताछ के लिए चौथी बार बुलाया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गठित नई एसआईटी इससे पहले पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल से पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन
SIT questioned Bhai Ranjit Singh Dhadrianwale in kotkapura firing case
एसआईटी के समझ बयान दर्ज करवाने जाते सिख प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड के मामले में सोमवार को एसआईटी ने पटियाला के सर्किट हाउस में सिख प्रचारक भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले से पूछताछ की। करीब तीन घंटे की पूछताछ में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। सर्किट हाउस से बाहर निकल पत्रकारों से बातचीत में भाई ढडरियां वाले ने कहा कि अगर यह कहा जाए कि संगतों पर यह अत्याचार तत्कालीन बादल सरकार और उच्चाधिकारियों व उस समय के प्रमुख नेताओं की जानकारी के बिना हुआ तो गलत होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में सिख संगतों को इंसाफ मिलेगा, अभी भी उन्हें पूरी उम्मीद है। पटियाला-संगरूर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री परमेश्वर द्वार में पत्रकारों से बात करते हुए भाई ढडरियां वाले ने बताया कि उन्हें चौथी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने घटना वाले दिन क्या-क्या हुआ, साफ शब्दों में एसआईटी को बता दिया। भाई ढडरियां वाले ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय इसके विरोध में शांतमयी ढंग से धरने पर बैठी संगत पर लाठीचार्ज हुआ था। उन पर पानी की बौछारें मारी गईं थीं।  
विज्ञापन


एसआईटी के सदस्य पहुंच गए थे पहले
एडीजीपी एलके यादव की अगुवाई वाली टीम सोमवार को पटियाला के सर्किट हाउस में भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले के आने से पहले ही पहुंच गई थी। भाई ढडरियां वाले अपने काफिले के साथ करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे। उनसे करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। बाद में एसआईटी के सदस्य और भाई ढडरियां वाले अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर सर्किट हाउस से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दो जुलाई को एसआईटी ने फरीदकोट में मौके के गवाह भाई पंथप्रीत सिंह समेत कुछ पंथक नेताओं से पूछताछ की थी। भाई ढडरियां वाले को भी उसी दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह किसी कारण वहां पहुंच नहीं सके थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते भाई ढडरियां वाले नहीं गए थे। अब वे सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर गठित की नई एसआईटी के सवालों का जवाब देने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed