फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sidhu's show of strength in Patiala before the election of Pradhan

प्रधान के चुनाव से पहले सिद्धू का पटियाला में शक्ति प्रदर्शन बड़ी गिनती पूर्व विधायकों व कांग्रेसी नेताओं को अपने घर लंच पर बुला

Sat, 02 Apr 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sidhu's show of strength in Patiala before the election of Pradhan
पटियाला। पंजाब कांग्रेस प्रधान के चयन से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को शक्ति प्रदर्शन किया। सिद्धू ने अपने पटियाला स्थित रिहायश पर लंच रखा। इसमें मालवा क्षेत्र से काफी संख्या में पूर्व विधायकों व कांग्रेसी नेताओं को बुलाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर इन नेताओं में बैठक भी हुई। प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू की पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी बैठक है। माना जा रहा है कि सिद्धू इन बैठकों के जरिये हाईकमान पर उन्हें दोबारा प्रधान बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष के पद पर भी वह अपने गुट के ही किसी विधायक को फिट करने की कोशिश में हैं। सिद्धू ने इससे पहले कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बैठक रखी थी। इसके बाद दूसरी बैठक लुधियाना में पूर्व विधायक राकेश पांडे के घर पर हुई थी। खास बात यह रही थी कि इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु समेत कई नेता नहीं पहुंचे थे। पटियाला में हुई बैठक में भी पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा व उनके बेटे मोहित महिंदरा के न पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सिद्धू की पटियाला स्थित रिहायश पर रखे लंच में पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, उनके पति व पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा, समाना से पूर्व विधायक रजिंदर सिंह, राजपुरा से पूर्व विधायक हरदियाल कंबोज, भदौड़ से पूर्व विधायक पिरमल सिंह, पूर्व राज्यसभा मेंबर शमशेर सिंह दूलों, हलका सन्नौर इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह हैरीमान, बस्सी पठाना से पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, अमरगढ़ से पूर्व विधायक सुरजीत धीमान, बटाला से पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी, अमृतसर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील दत्ती, जंडिआला से पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी, जालंधर से पूर्व विधायक महिंदर सिंह केपी, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी व दविंदर गुबाइया, बंगा से पूर्व विधायक तिरलोचन सिंह, शामचौरासी से पूर्व विधायक संतोष चौधरी, पूर्व कांग्रेसी मेयर विष्णु शर्मा समेत कईं कांग्रेसी नेता पहुंचे।
मीडिया से बात करते मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि इस समय सिद्धू से बड़ी कोई तोप नहीं है, इसलिए प्रधानगी के लिए वह ही सबसे योग्य हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी सिद्धू के हक में ही बोलते उन्हें प्रधान पद पर लगाए जाने की वकालत की। पूर्व राज्य सभा सदस्य शमशेर सिंह दूलों ने कहा कि इस समय कांग्रेस को बचाने की जरूरत है, इस विषय पर ही बात करने के लिए वह लोग पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हुए सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हो गए हैं। वीरवार को उन्होंने पटियाला के कस्बा सन्नौर में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ हुई मारपीट की वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर डाला। उन्होंने आप संयोजक व पंजाब के सीएम भगवंत मान को टैग करते लिखा कि केजरीवाल जी आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं कि आपकी जान को खतरा है, लेकिन पंजाबियों की जान की भी फिक्र करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed