Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   stubble-burning smoke in Punjab Bathinda AQI at 328

पराली के धुएं से घुल रहा जहर: पंजाब में हर सांस पर संकट, बठिंडा का एक्यूआई 328; कहां कितने मामले

Fri, 13 Nov 2026 08:31 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 08:31 AM IST
सार

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 4620 खेतों का निरीक्षण किया गया और 2003 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। 1695 किसानों पर 85.90 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 37.55 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं।

विज्ञापन
stubble-burning smoke in Punjab Bathinda AQI at 328
पराली जलाता किसान - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का असर अब शहरों की हवा पर दिखने लगा है। वीरवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


लुधियाना में 275, खन्ना में 235, पटियाला में 224 और जालंधर में 207 एक्यूआई रहा। इन पांचों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही। वहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में 109 और अमृतसर में 107 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस सीजन में वीरवार तक पंजाब में पराली जलाने की 5571 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिछले साल इसी अवधि में 4662 और 2024 में 7112 घटनाएं हुई थीं। इस बार पिछले साल के मुकाबले 909 अधिक मामले सामने आए हैं। फिरोजपुर 737 घटनाओं के साथ सबसे आगे है। तरनतारन में 688, संगरूर में 640, बठिंडा में 501 और पटियाला में 380 घटनाएं दर्ज की गई हैं। बरनाला में 325 और लुधियाना में 284 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पराली जलाने पर 85.90 लाख जुर्माना, 1259 एफआईआर
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 4620 खेतों का निरीक्षण किया गया और 2003 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। 1695 किसानों पर 85.90 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 37.55 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। इसके अलावा 1259 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 1637 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। राज्य में धान की कुल 32.87 लाख हेक्टेयर फसल में से 96.65 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed