{"_id":"649d7067af2269ae7e089666","slug":"shiv-sena-punjab-chief-receives-death-threats-lodges-police-complaint-patiala-news-c-284-1-ptl1001-980-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: शिवसेना पंजाब प्रधान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: शिवसेना पंजाब प्रधान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दी
विज्ञापन
वीडियो काॅल करके दी गई धमकी, पहले भी मिलती रही हैं : जिला प्रधान रजिंदर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को आतंकियों ने वीडियो काॅल में जान से मारने की धमकी दी है। पार्टी के जिला प्रधान रजिंदर सिंह पवार ने बताया कि इस संबंधी थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसका वीडियो व फोन नंबर की जानकारी के साथ डीएसपी (सिटी), पटियाला के एसएसपी, आईजी पटियाला जोन को भी सूचित किया गया है।
रजिंदर पवार ने आरोप लगाया कि वीडियो काॅल कर धमकी देने वाले व्यक्ति ने हाथ में दो पिस्टल पकड़े हुए थे। वह बार-बार हरीश सिंगला को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि सिंगला को लगातार आतंकियों से धमकियां मिल रही हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए, जिससे सिंगला की जान खतरे में न पड़े। इस मामले में तुरंत पर्चा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।