फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperatures rise again in Punjab Faridkot hottest light rain to bring relief over next two days

पंजाब में फिर बढ़ा तापमान: फरीदकोट 38.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म, अगले दो दिन हल्की बारिश देगी राहत

Sat, 10 Oct 2026 08:55 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Sat, 10 Oct 2026 08:55 AM IST
सार

अगले दो दिन पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज-चमक की संभावना है। बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इन हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Temperatures rise again in Punjab Faridkot hottest light rain to bring relief over next two days
जालंधर में छाए बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। शुक्रवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदकोट 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। हालांकि, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पंजाब के प्रमुख मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


राज्य के विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। लुधियाना में 33 डिग्री और अमृतसर में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में 35.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 32.3 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज-चमक की संभावना है। बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इन हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।


न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। यह अब सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। एसबीएस नगर में सबसे कम 20.5 डिग्री का न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। यह राज्य में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed