{"_id":"6aca8a262bed6ce622065008","slug":"15-teachers-from-punjabi-university-ranked-among-top-scientists-patiala-news-c-284-1-ptl1001-13302-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी के 15 शिक्षक शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी के 15 शिक्षक शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुए
विज्ञापन
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की 2026 की सूची में मिली जगह
एक साल के शोध प्रदर्शन के आधार पर 13 और कॅरिअर-लॉन्ग श्रेणी में नौ शिक्षकों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के 15 शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2026 की यह प्रतिष्ठित सूची जारी की है। शिक्षकों ने अपने शोध कार्यों के दम पर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है।
इनमें से 13 शिक्षक एक साल के शोध प्रदर्शन पर आधारित सिंगल ईयर श्रेणी में शामिल हैं। नौ शिक्षकों को लंबे समय के शोध प्रदर्शन पर आधारित कॅरिअर-लॉन्ग श्रेणी में स्थान मिला है। दोनों श्रेणियों में कुल 15 अद्वितीय शिक्षक हैं। यूनिवर्सिटी के वीसी जगदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान में मजबूत शोध संस्कृति का प्रमाण है। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
चयनित शिक्षकों की सूची
सिंगल ईयर श्रेणी में राम सरूप सिंह, एसके अशोक कुमार, प्रवीण लता, अमतेश्वर सिंह जग्गी, ओम सिलाकारी, नरेंद्र पाल सिंह, अशोक कुमार मलिक, अमनप्रीत कौर, निर्मल सिंह, सुभजीत पांडा, राजेश कुमार गोयल, पुनीतपाल और गुलशन बांसल शामिल हैं। कॅरिअर-लॉन्ग श्रेणी में राम सरूप सिंह, अशोक कुमार मलिक, अशोक कुमार तिवाड़ी, अमतेश्वर सिंह जग्गी, अमनप्रीत कौर, ओम सिलाकारी, निर्मल सिंह, बीबी चंदन सिंह और प्रवीण लता को स्थान मिला है। वैज्ञानिकों का चयन शोध उद्धरणों और सी-स्कोर जैसे मानकों पर होता है।