{"_id":"6acb75db713baaddfe0b0622","slug":"on-the-first-day-of-navratri-sisodia-paid-obeisance-at-the-kali-devi-temple-patiala-news-c-284-1-ptl1001-13314-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: नवरात्र के पहले दिन सिसोदिया ने काली देवी मंदिर में माथा टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: नवरात्र के पहले दिन सिसोदिया ने काली देवी मंदिर में माथा टेका
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने अश्विन नवरात्र के पहले दिन रविवार को पटियाला के माता काली देवी मंदिर में माथा टेका। उनके साथ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और मेयर कुंदन गोगिया भी मौजूद थे। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।
सिसोदिया ने आप नेताओं के साथ हवन-पूजन और प्रार्थना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सेहत मंत्री और आप नेताओं के साथ मंदिर में स्थापित नया ध्वज फहराया। इसके बाद नए बने लंगर हॉल में कन्या पूजन किया और लंगर वितरित करने की सेवा की। मंदिर के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों पर सिसोदिया ने कहा कि मां काली ने सरकार को इस पवित्र मंदिर के पुनरुद्धार का अवसर दिया है। पत्रकारों से बातचीत में सिसोदिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई, चुनाव आयोग और ईडी को चुनाव जीतने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इनका उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।