{"_id":"64ba8c81b5db2f6cbf0b9348","slug":"shiv-sena-chief-receives-death-threat-again-patiala-news-c-284-1-ptl1001-1177-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: शिव सेना प्रधान को फिर मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: शिव सेना प्रधान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शिव सेना बाल ठाकरे (शिंदे ग्रुप) के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सिंगला का कहना है कि उन्हें वीडियो कॉल के जरिये जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बारे में थाना कोतवाली पुलिस, डीएसपी सिटी वन, एसएसपी, आईजी और डीजीपी पंजाब समेत तमाम आला अधिकारियों को शिकायत दी गई है।
सिंगला ने मांग की है कि केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा में तैनात 8 पुलिस अधिकारियों और एस्कॉर्ट जिप्सियों को राजनीतिक साजिश के चलते वापस ले लिया गया है। उन्हें जल्द से जल्द पूरी सुरक्षा लौटाई जाए। उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पुलिस की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सिंगला की ओर से पुलिस प्रशासन को जान से मारने की धमकी देने संबंधी शिकायतें दी जा चुकी हैं।