फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   shastriye sangeet programe, pu, rabab, patiala

शास्त्रीय संगीत गायन और वादन की पेशकारी ने सबका मन मोहा

Tue, 22 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 22 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
shastriye sangeet programe, pu, rabab, patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आयोजित आठवें रबाबी भाई मरदाना शास्त्रीय संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन अपने फन का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित आठवें रबाबी भाई मरदाना शास्त्रीय संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को शास्त्रीय संगीत गायन और वादन की पेशकारी हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य मेहमान सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी सिंह ओबराय और विशेष मेहमान एडिशनल डीन रिसर्च डा. राकेश मोहन शर्मा रहे। दूसरे दिन का आगाज शास्त्रीय गायन के साथ हुआ। इसमें ग्वालियर घराने के संगीत विद्वान पंडित ओम प्रकाश के शार्गिद अर्शप्रीत सिंह ने शास्त्रीय गायन पेश किया। उन्होंने राग शुद्ध सारंग में विलंबित ख्याल और द्रुत ख्याल में बंदिश की सुरीली पेशकारी की।

इनके साथ तबले पर संगत ओम प्रकाश और हारमोनियम पर अली अकबर ने दी। इनके बाद सुरजीत सिंह सारंगी वादक और पंडित राम नारायण के शार्गिद अमनदीप सिंह ने ताउस और दिलरूबा का वादन किया। उन्होंने राग वाचसपती में विलंबित और द्रुत गत की शानदार पेशकारी की। इनके साथ तबले पर संगत सिद्धार्थ चटर्जी ने की।
विज्ञापन


संगीत सम्मेलन के अंत में पंजाब घराने के तबला वादक उस्ताद काले राम की बेटी व इंदौर घराने के सितार वादक अरुण मिश्रा की शार्गिद वनिता ने सितार वादन पेश किया। उन्होंने राग पटदीप में विलंबित और द्रुत गत की पेशकारी की। इनके साथ तबले पर संगत राजविंदर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज संगीत नाटक एकेडमी के वाइस चेयरमैन और आर्ट क्रिटिक एसडी शर्मा को पंजाबी यूनिवर्सिटी सम्मान पत्र व दुशाला के साथ विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरमत संगीत चेयर के प्रमुख डा. गुरनाम सिंह ने कहा कि पीयू के कलाकारों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed