{"_id":"5757e9374f1c1bb05d9c5d75","slug":"sgpc-member-cooperative-assembly-elections-the-losers-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी सदस्य हारे सहकारी सभा का चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी सदस्य हारे सहकारी सभा का चुनाव
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 08 Jun 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में चुनाव जीतने वालों के साथ मौजूद अकाली नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल होने वाले एसजीपीसी सदस्य इंदरमोहन सिंह, मार्केटिंग सहकारी सभा का चुनाव हार गए हैं। इस चुनाव के लिए मात्र 12 वोटरों ने दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना था और इंदरमोहन सिंह केवल एक वोट ही हासिल कर सके हैं।
अकाली समर्थित प्रत्याशी नरिंदर सिंह ठेकेदार को 11 वोट मिले और 10 वोट के अंतर से वह चुनाव जीत गए हैं। इस चुनाव को लेकर दोनों ही पक्ष जोर आजमाइश कर रहे थे जिसके चलते पिछले कई दिनों से उक्त चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ था। मंगलवार को यहां की पुरानी अनाज मंडी में कोआपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय में जोन एक के लिए सहायक रजिस्ट्रार बलजिंदर सिंह देखरेख में वोटिंग हुई। शाम तीन बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। इससे पहले पांच अन्य जोन के लिए अकाली समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इसमें जोन दो से पवन कुमार, तीन से नैब सिंह, चार से नरिंदर संगतीवाल, पांच से कर्मजीत शेरों और छह से जरनैल सिंह शामिल हैं। उक्त छह जोन के विजयी प्रत्याशियों में से चेयरमैन का चुनाव बाद में होगा।