फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SGPC, environmentally clean campaign, Sant Balbir Singh Seechewal, Fatehgarh Sahib

शिरोमणि कमेटी ने किया पर्यावरण स्वच्छ मुहिम का आगाज

Sun, 11 Dec 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 11 Dec 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
SGPC, environmentally clean campaign, Sant Balbir Singh Seechewal, Fatehgarh Sahib
एसजीपीसी अध्यक्ष प्रो कृपाल सिंह बडूंगर मंच से पर्यावरण स्वच्छ मुहिम का आगाज करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पर्यावरण की देखभाल और इसको हराभरा करने के लिए देशभर में स्वच्छता मुहिम का आगाज शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब से की।
विज्ञापन


इस मौके पर एजसीपीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो कृपाल सिंह बडूंगर की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एसजीपीसी की पहली बैठक का आयोजन किया किया गया। इसमें एसजीपीसी के पदाधिकारियों, सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैठक में पर्यावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने खास तौर पर शिरक्त की। इस मौके पर मंच से बैठक का आगाज करते प्रो बंडूगर ने कहा कि इस बैठक पूरे पंजाब और विश्व भर में पर्यावरण की संभाल को लेकर बुलाई गई है। इसका उद्देश्य वर्ष 2019 से पहले पंजाब को हरा भरा और गंदगी से मुक्त करवाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो बडूंगर ने कहा कि पर्यावरण सवच्छा मुहिम का आगाज दुनिया के सांझे रहबर साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 2019 में आने वाले 550वें प्रकाश दिवस को समर्पित है। 2019 तक एसजीपीसी पंजाब भर में हरित क्रांति लाएगी और इस कार्य को पर्यावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेवाल जैसे महान लोगों का सहयोग लिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं तोड़ी कोई परंपरा-बडूंगर
एजसीपीसीअध्यक्ष कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया हर धर्म की अपनी-अपनी मर्यादा है लेकिन इस पर कोई आपत्ति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझे कहे कि आप मक्का आ जाओ तो क्या मैं टोपी पहनकर जाऊंगा। ये हर धर्म की अपनी अपनी मर्यादा होती है। टोपी पहनने की मनाही सिर्फ सिख को है किसी दूसरे धर्म को नहीं। 


राजनीतिक पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करवाएं पर्यावरण एजेंडा-सीचेवाल
पर्यावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि एसजीपीसी ने बहुत अच्छा काम शुरु किया है। इस पह पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी और से सभी राजनीतिक पार्टियों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में पर्यावरण की संभाल प्रति एजेंडा लाने की गुजारिश करेंगे जिससे राजनीतिक तौर पर एक लोक लहर पैदा हो जाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब तक किसी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पर्यावरण की संभाल का एजेंडा नहीं रखा जिसे वह पूरा करवाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed