फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Scrap Traders Association announced Mandi Gobindgarh, come on the streets against costly power

मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप ट्रेडर्स एसोसिएशन का एलान, महंगी बिजली के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे

Wed, 25 Nov 2015 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब Updated Wed, 25 Nov 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
Scrap Traders Association announced Mandi Gobindgarh, come on the streets against costly power
एशिया की प्रसिद्ध स्टील सिटी मंडी गोबिंदगढ़ के लोहा व्यापारी स्क्रैप की लागत कम होने से बेहद परेशान हैं। उनकी परेशानी का मुख्य कारण बाहर से आने वाले स्क्रैप की लागत में गिरावट आना है। ये गिरावट बिजली के रेट बढ़ाने के कारण हुई है।
विज्ञापन


महंगी बिजली से हर महीनों लाखों करोड़ों का नुकसान हो रहा है। आने वाले दिनों में स्क्रैप विक्रेता तथा उद्योगपति इस झंझट से मुक्ति पाने के लिए एक बार फिर एक मंच पर इकट्ठा हो सकते हैं। यह बातें  स्क्रैप ट्रैडर्स एसोसिएशन के संरक्षक जीवन गंभीर और स्माल स्केल एसोसिएशन के वक्ता जतिन सूद ने कहीं।
विज्ञापन


गंभीर और सूद ने कहा कि अगर सरकार ने बिजली के बढ़ाए गए रेट कम न किए तो एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाना तय है। जिसके लिए अभी से सभी एसोसिएशन के अध्यक्षों से बातचीत की जा रही है है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूद ने बताया कि पिछले दो महीनों में 40 प्रतिशत स्क्रैप के दाम टूट चुके हैं, जिसका खमियाजा व्यापारी वर्ग को सहना पड़ रहा है। स्क्रैप का सही दाम न मिलने के कारण बाहरी देशों ने पंजाब की बजाय पड़ोसी राज्यों की और रुख तेज कर लिया है।

दोनों नेताओं ने बताया कि मौजूदा समय में प्रति यूनिट आठ रुपये के करीब औद्योगिक बिजली मिली रही। इससे सभी उद्योगपतियों ने अपनी फर्नेस इकाईयों में स्क्रैप की लागत को कम कर दिया है और जिन व्यापारियों ने स्क्रैप खरीदा है, उन्हें सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

आए दिन स्क्रैप मार्केट के दाम टूट रहे हैं और व्यापारी वर्ग बेहद परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पंजाब को बिजली सरप्लस सूबा होने के दावे कर रहे हैं, किंतु यह बिजली  70 फीसदी इंडस्ट्री बंद होने के बाद ही सरप्लस हुई।


सरकार फिर भी बिजली सरप्लस होने की बात पर जोर दे रही है तो उसे इंडस्ट्री की बिजली का रेट कम करना चाहिए। इन्होंने बताया कि बहुत जल्द सरकार के खिलाफ एक मंच पर उद्योगपति एवं व्यापारी वर्ग इकट्ठा होने जा रहा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed