{"_id":"573f36554f1c1bd42fac78c5","slug":"school-bus-tree-down-student-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Fri, 20 May 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में एसएनएएस सीनियर स्कूल में बस पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
एसएनएएस मॉडल स्कूल में शुक्रवार सुबह नौ बजे करीब सौ साल से अधिक पुराना पेड़ स्कूल बस पर आ गिरा। बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बस से कुछ ही देर पहले बच्चे उतरे थे और उसमें चालक भी नहीं था। शुक्रवार सुबह एसएनएएस माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस (पीबी 23 एम-1160) से बच्चे स्कूल के पिछले दरवाजे पर उतरे। इसके बाद बस को खड़ा कर चालक भी अंदर काम से गया ही था कि अचानक साथ में खड़ा पेड़ उखड़कर बस पर आ गिरा। पेड़ ने गिरते समय बिजली के तार को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे खंभों का भी काफी नुकसान हुआ।
सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन कमेटी के महासचिव डॉ. मनमोहन कौशल घटनास्थल पर पहुंचे। काउंसिलर बलविंदर सिंह खटड़ा, बिजली विभाग और नगर काउंसिल की टीम ने पेड़ को काटकर बस पर से हटाया। चालक जसवंत सिंह ने बताया कि बस का रूट नसराली अंडर ब्रिज के नीचे से होकर राम नगर, दाना मंडी, गरू की नगरी, भादला गांव का है। ये बस नई और बड़ी होने के चलते इसमें काफी बच्चे लाए जाते थे। पेड़ गिरने से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कूल के बाहर पास के एक घर के आगे खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचा है।