{"_id":"c438cb9d154455d557cad38a05301d3b","slug":"schaller-owner-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलर मालिक ने पत्नी व बेटे समेत फंदा लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलर मालिक ने पत्नी व बेटे समेत फंदा लगाया
अमर उजाला, पटियाला, समाना
Updated Thu, 07 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात भवानीगढ़ रोड पर सिद्धू राइस मिल की बाउंडरी के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर शेलर मालिक, उसकी पत्नी व लड़के ने आत्महत्या कर ली।
भाई व भतीजे के साथ पैसों के विवाद के चलते शैलर मालिक समेत उसका पूरा परिवार परेशान था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जांच में पुलिस ने शैलर मालिक के लड़के की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी भाई, भतीजे समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इनमें से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मरने वालों में शैलर मालिक कंवलजीत सिंह (50), उसकी पत्नी कुलदीप कौर (48) और लड़का विक्रमजीत सिंह (25) शामिल है। बताया गया है कि कंवलजीत सिंह और उसका भाई हरजीत सिंह भवानीगढ़ रोड पर सिद्धू राइस मिल नामक शेलर चलाते थे और शेलर में मार्कफेड की ओर से मिलिंग के लिए धान लगाया था।
विज्ञापन
लेकिन घाटा पड़ने से मार्कफेड ने 72 लाख की रिकवरी शेलर मालिकों की तरफ निकाल दी थी। आखिर में 58.50 लाख में समझौता होने पर कंवलजीत सिंह ने अपने हिस्से के पैसे भतीजे हरविन्द्र सिंह बब्बू को दे दिए, लेकिन हरविन्द्र सिंह बब्बू पैसे लेकर घर से फरार हो गया। इसके चलते कंवलजीत सिंह और उसके पारिवारिक सदस्य मानसिक तनाव में से गुजर रहे थे।
गौरतलब है कि हरविन्द्र सिंह बब्बु की शादी मनप्रीत कौर से हुई थी लेकिन उसका प्रेम सबंध एक अन्य लड़की के साथ चल रहा था।
हरविन्द्र सिंह बब्बू घर से पैसे लेकर भागते समय अपनी प्रेमिका को भी साथ में ले गया। मानसिक परेशानी की हालत में शेलर मालिक कंवलजीत सिंह, उसकी पत्नी व लड़के विक्रमजीत सिंह ने बुधवार देर रात अपनी ही राइस मिल की बाउंडरी के नजदीक पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को शवों के पास शराब की खाली बोतल और दो गिलास मिले हैं। साथ ही फंदे पर झूल रहे सभी के पांव जमीन से करीब छह इंच ही ऊपर थे।
इसको लेकर मृतकों के परिजनों ने कई तरह की शंकाए जाहिर की है और इस घटना को हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाने से भी जोड़ कर देख रहे हैं।
एक अन्य आशंका के मुताबिक सभी लोगों की लाशें शैलर की दीवार के बाहर खेत में पेड़ पर झूलती पाई गईं। जबकि यह शेलर कई माह से बंद पड़ा था और घटना के समय शेलर का गेट खुला था और चावल वाले गोदाम में खड़ी एक कार और मोटरसाइकिल को आग के हवाले करने के बाद यह वाहन पूरी तरह जल चुके थे।
शेलर मालिक कंवलजीत सिंह किसी हत्या के मामले में जेल में बंद था और तीन दिन पहले ही वह जेल से पेरोल पर लोटा था। शवों की जांच करने पर पुलिस को लड़के विक्रमजीत सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है।
इसमें मृतक कंवलजीत सिंह ने अपने सगे भाई हरजीत सिंह, भतीजे हरविन्द्र सिंह बब्बू व अन्य पारिवारिक सदस्यों को अपनी मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है।
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक कंवलजीत सिंह के सगे भाई हरजीत सिंह, भतीजे हरविन्द्र सिंह बब्बू, जसकरण सिंह, बलजीत कौर, कुलदीप कौर, मनप्रीत कौर, गुरदीप कौर के खिलाफ धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप तहत मामला दर्ज कर हरविन्द्र सिंह बब्बू व उसकी पत्नी कुलदीप कौर को छोड़ कर बाकी सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फरार हुए पति पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतकों की लाशों का पोस्ट मार्टम कराने के बाद लाशों को उनके परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद उनका सामूहिक संस्कार कर दिया गया।
डीएसपी अमरजीत सिंह घुम्मन का कहना है कि पुलिस ने मिले सुसाइड नोट के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके पांच को काबू कर लिया है। भतीजे हरविंद्र सिंह बब्बू व उसकी प्रेमिका की तलाश जारी है।