{"_id":"577b79b04f1c1bcb427f99df","slug":"sad-light-charge-kuldip-kaur-tohda-pro-fury-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टोहड़ा को हलका इंचार्ज से हटाने के फैसले पर फिर विचार हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टोहड़ा को हलका इंचार्ज से हटाने के फैसले पर फिर विचार हो’
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में सर्कल बख्शीवाला की बैठक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते अकाली नेता व वर्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की ओर से पंथ रतन गुरचरन सिंह टोहड़ा की बेटी कुलदीप कौर टोहड़ा को पटियाला देहाती की हलका इंचार्ज से हटाए जाने के विरोध में टोहड़ा समर्थकों में रोष बढ़ता जा रहा है। सर्कल बख्शीवाला के अकाली नेताओं व वर्करों ने बैठक करके पार्टी हाईकमांड को कांग्रेस की तर्ज पर फैसला लेने का आरोपी बताया। इस मौके पर टोहड़ा परिवार के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्टी हाईकमांड से अपील की कि टोहडा परिवार को हलके से हटाने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाए।
इस मौके पर एक अकाली नेता ने तो यहां तक कह दिया कि पार्टी में गरीब वर्कर की कोई पूछ नहीं, पैसे वाले नेता की ही पूछ है। पहले कांग्रेस को दिल्ली से फैसले लेने के लिए कोसा जाता था, लेकिन अब अकाली सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल भी दिल्ली बैठकर पंजाब के फैसले करते हैं। इस मौके पर फैसला किया गया कि पटियाला देहाती से नए लगाए गए हलका इंचार्ज सतबीर सिंह खटड़ा के खिलाफ लामबंदी करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा।