{"_id":"68d03c12dddbca645503b7cc","slug":"road-accident-in-samana-father-and-daughter-died-patiala-news-c-284-1-ptl1001-9522-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: समाना में सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: समाना में सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। समाना-राजला रोड पर एक कंबाइन मशीन की टक्कर से बाइक सवार पिता व बेटी की मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल समाना में दाखिल कराया है।
रविवार बाद दोपहर गुरमीत सिंह निवासी गांव राजला अपनी 10 साल की बेटी मनजोत कौर व दो साल की जसमीत कौर के साथ बाइक पर समाना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर ईंटों के भट्ठे के नजदीक खेतों से निकली एक कंबाइन मशीन गुरमीत सिंह के मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस हादसे में गुरमीत सिंह व उसकी बेटियां गंभीर घायल हो गईं। घायलों को सिविल अस्पताल समाना दाखिल कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने मनजोत कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरमीत सिंह व जसमीत कौर को राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर गुरमीत सिंह को भी डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जसमीत कौर अस्पताल में उपचाराधीन है।