फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   refusal marry girl friend father fired fatal attack elderly gift house Lahl Colony

शादी से इंकार करने पर लड़की के दोस्त के पिता पर किया था फायर, लहल कॉलोनी के गिफ्त हाउस पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का मामला

Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
refusal marry girl friend father fired fatal attack elderly gift house Lahl Colony
पटियाला। लहल कालोनी स्थित गुजराल गिफ्ट हाउस में 16 दिसंबर को जसविंदर सिंह नाम के व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल ब्रीजा कार भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में थाना सिविल लाइन में अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि वारदात में मुख्य आरोपी इंद्रपाल सिंह उर्फ इंद्र निवासी सेक्टर 22-सी चंडीगढ़, हरप्रीत सिंह उर्फ हनी व गुरजोत सिंह उर्फ लकी निवासी बूर माजरा थाना कुराली जिला रोपड़ शामिल थे। इंद्रपाल सिंह व गुरजोत सिंह को पटियाला पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि सेक्टर-22 डी चंडीगढ़ की रहने वाली एक लड़की साथ इंद्रपाल शादी करना चाहता था। जब लड़की के परिवार ने इंकार कर दिया, तो इसका कारण जानने को उसने लड़की का फेसबुक अकाउंट खंगाला।
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने पाया कि लड़की की दोस्ती पटियाला के एक लड़के साथ है। इसी रंजिश में आरोपी इंद्रपाल ने अपने साथियों साथ मिलकर लड़की के फेसबुक दोस्त के पिता जसविंदर सिंह पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली न चलने कारण वह बच गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इंद्रपाल ने अपने साथी हरप्रीत सिंह साथ मिलकर लड़की के पिता पर भी 25 अक्तूबर 2020 को फायरिंग करके उसे घायल किया था। इस मामले में थाना सेक्टर 17 चंडीगढ़ में अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का पर्चा दर्ज है। आरोपियों के पकड़े जाने से यह मामला भी हल हो गया है। आरोपी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी को कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed