फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajpura Municipal Council, Sewerage Board, upped the public, Rajpura, Patiala

नगर काउंसिल, सीवरेज बोर्ड के खिलाफ मोर्चा

Sun, 03 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा Updated Sun, 03 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Rajpura Municipal Council, Sewerage Board, upped the public, Rajpura, Patiala
राजपुरा की गणेश नगर की रेलवे कालोनी निवासी रोष प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर 22 स्थित गणेश नगर की नजदीकी रेलवे कालोनी के मोहल्ला विकास कमेटी की ओर से उनके इलाके में सीवरेज व स्ट्रीट लाइटों की सहूलियत न मिलने के कारण उन्होंने सीवरेज बोर्ड के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मोहल्ला सुधार कमेटी गणेश नगर के मुखी मंगत रात आहुजा, घनशाम दास, सुनीता शर्मा, शशि घई, राम कली, मान सिंह ने बताया कि उनकी कालोनी वार्ड नंबर 22 में पड़ती है।
विज्ञापन


कालोनी में सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइटें, सड़कें न होने से लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। राजपुरा नगर काउंसिल के प्रधान व वार्ड के काउंसलर ने विश्वास दिलवाया है कि लेकिन गर्मी के चलते पनपने वाले मच्छरों से बीमारियां फैलने का खतरा उनके सिर पर मंडराता रहता है। उन्होंने कहा कि कालोनी में डीपीआर सिस्टम के तहत सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए कई बार नगर काउंसिल में बात रखी गई लेकिन अब तक कालोनी की कोई सार नहीं ली गई। इससे उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पार्षद बलबीर कौर संधू का कहना है कि वार्ड के लोगों को सौ फीसदी स्वच्छ पानी देने व कालोनी वासियों को सीवरेज की आधुनिक व्यवस्था दिलवाने के लिए वह कई बार सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत कर चुकी हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सीवरेज बोर्ड के एसडीओ सत्य प्रकाश का कहना है कि इस कालोनी के एरिया संबंधी नगर काउंसिल के ईओ के साथ मीटिंग की जाएगी। मीटिंग के दौरान उक्त एरिया डीपीआर के अधीन लाया जाएगा ताकि उसका समुचित विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed