फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajindera hospital, nursing staff, picket, strike continues, Patiala

राजिंदरा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने ओपीडी बाहर दिया धरना

Tue, 05 Jul 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 05 Jul 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
Rajindera hospital, nursing staff, picket, strike continues, Patiala
Protest - फोटो : demo pic
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ की काम छोड़ो हड़ताल जारी रही। इस मौके पर नर्सिंग स्टाफ ने ओपीडी के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ को रेगुलर करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी, जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ की प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार उनके साथ टाल-मटोल की नीति अपनाई जा रही है। वादे करके भी कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ को रेगुलर नहीं किया जा रहा है। कई साल से बेहद कम तनख्वाहों पर कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ दिन-रात काम कर रहा है। सरकार को कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ के साथ हमदर्दी से पेश आते हुए जल्द रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए। 
विज्ञापन

इस मौके पर चेतावनी दी गई कि अगर कैबिनेट मीटिंग में कांट्रैक्ट नर्सों को रेगुलर करने संबंधी लिखित में कोई एजेंडा नहीं रखा गया, पटियाला और अमृतसर कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। तब तक काम छोड़ो हड़ताल बेमियादी समय के लिए जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed