{"_id":"6a72b222c86d8504af09ec4d","slug":"rain-brings-relief-from-humidity-in-punjab-mercury-drops-1-9-degrees-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश से उमस से राहत: पारा सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे आया, दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश से उमस से राहत: पारा सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे आया, दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट
Wed, 05 Aug 2026 09:17 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:17 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए सात जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
विज्ञापन
बरसात के बाद मोगा में जलभराव
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में भारी बारिश से कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा अब सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए सात जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। पंजाब के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पटियाला में 143 मिलीमीटर की सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।
लुधियाना में 28.0 मिलीमीटर, अमृतसर में 32.2 मिलीमीटर और होशियारपुर में 53.5 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 33.1 डिग्री और लुधियाना का 31.0 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। होशियारपुर में सबसे कम 23.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद पंजाब में मानसून कमजोर पड़ेगा। सात से 10 अगस्त तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश ही हो सकती है। पटियाला का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।