फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, VC office, encompass students, opposes problems, Patiala

पीयू में वीसी दफ्तर के बाहर स्टूडेंट्स का धरना

Fri, 16 Sep 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 16 Sep 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, VC office, encompass students, opposes problems, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में रैली निकालते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को हास्टल व अन्य पेश आ रही समस्याओं के विरोध में वीसी दफ्तर के सामने जोरदार धरना दिया गया। पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए स्टूडेंट नेताओं गुरदीप कौर, अमनदीप सिंह ने कहा कि एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नन्ही छांव के नारे लगाए जाते हैं, तो दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी में छात्राओं को हास्टल लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश नेता गुरसेवक सिंह, जिला नेता खुशविंदर, दलजीत कौर ने बताया कि हास्टल देने के समय मेडिकल चेकअप के नाम पर  छात्राओं के अभिभावकों को बुलाना तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन


हास्टलों की मेस में खाने-पीने की क्वालिटी सुधारी जाए। साफ-सफाई का उचित प्रबंध किया जाए। पानी की सप्लाई उचित की जाए। जहां जरूरत हो, वहां हास्टलों की मरम्मत कराई जाए। इन मांगों को लेकर कई बार यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।  अगर इन मांगों को न माना गया, तो यूनियन की ओर से संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed