फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Sunad musical program, the Punjab Gharana Tabla player, tabla duet of Patiala

पंजाब घराने के तबलावादकों ने की जुगलबंदी

Fri, 20 Jan 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 20 Jan 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Sunad musical program, the Punjab Gharana Tabla player, tabla duet of Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में सुनाद में तबले की जुगलबंदी पेश करते पंजाब घराने के तबलावादक। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के गुरमत संगीत भवन में वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह की अगुवाई में सुनाद का आयोजन किया गया। संगीतमयी प्रोग्राम सुनाद में पंजाब घराने के तबलावादकों ने तबले की जुगलबंदी पेश की।
विज्ञापन


पंजाब घराने के जाने माने तबलावादक काले राम के बेटे तबलावादक जैदेव और शार्गिद सुभाष काली जालंधर की ओर से तीन ताल में बहुत खूबसूरत ढंग से पेशकारी दी गई। इनके साथ नगमे पर संगत संगीत विभाग के छात्र योगेश की ओर से दी गई।  
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य मेहमान पीयू के डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्रामों में जहां स्टूडेंट्स को संगीत की विभिन्न विधाओं के कलाकारों से संगीत की बारीकियां सीखने का मौका मिलता है, वहीं पंजाब के नौजवान कलाकारों को अपनी कला की पेशकारी के लिए मंच मुहैया कराया जा रहा है। इस मौके पर डा. वरिंदर कौर, डा. मनमोहन सिंह, रविंदर कौर, अरुण कुमार झा, अली अकबर, जसवीर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed