फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   "Punjabi" and Kannur University remained champion

‘पंजाबी यूनिवर्सिटी’ और ‘कन्नूर यूनिवर्सिटी’ बनी चैंपियन

Sun, 05 Jan 2014 08:21 PM IST
अमर उजाला, पटियाला।
अमर उजाला, पटियाला। Updated Sun, 05 Jan 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
"Punjabi" and  Kannur University remained champion
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित छठी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तलवारबाजी चैंपियनशिप में रविवार को पुरुष वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी और महिलाओं के वर्ग में कन्नूर यूनिवर्सिटी ने ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में देश भर से 55 विश्वविद्यालयों के 700 तलवारबाजों ने हिस्सा लिया था।

समारोह में वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह और एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ खास मेहमान रहे। रविवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन महिलाओं के व्यक्तिगत मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी की जैसमीन ने स्वर्ण, कन्नूर यूनिवर्सिटी की राधिका अवाती ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी की कवनीत कौर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


अन्य वर्ग में कन्नूर यूनिवर्सिटी की स्टैफिथा चलिल ने स्वर्ण, इसी यूनिवर्सिटी की दिलना वीपी ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी की बेबी वर्मा ने कांस्य और सैबर वर्ग में कन्नूर यूनिवर्सिटी की सीबी भवानी देवी ने स्वर्ण, पंजाबी यूनिवर्सिटी की कोमलप्रीत शुक्ला ने सिल्वर और इसी यूनिवर्सिटी की कंवलजीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुरुष वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पहला, जैन यूनिवर्सिटी बंगलौर ने दूसरा, अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई और मणीपुर यूनिवर्सिटी ने सांझे तौर पर तीसरे स्थान जीता।


महिलाओं के वर्ग में कन्नूर यूनिवर्सिटी केरला ने पहला, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने दूसरा और पंजाबी यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर वीसी ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि पीयू के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएगी। समारोह के  अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed