फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, ropar, jod mel starts

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 17 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Thu, 17 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
punjab, ropar, jod mel starts
सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार व सिंहों की
विज्ञापन
शहीदियों को समर्पित 14 दिसंबर से शुरू हुआ शहीदी जोड़ मेल गुरुद्वारा परिवार बिछोड़ा साहिब के बाद रोपड़ के ऐतिहासिक  गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में शुरू हो गया।

वीरवार को पहले दिन पंज प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में गुरुद्वारा  गुरू गढ़ साहिब सदाबरत से नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न नगरों से होता हुआ दोपहर बाद गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में संपन्न हुआ। इसमें इलाके की संगत ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान निहंग सिंहों के पहरावे में सजे युवकों ने गतके के जौहर दिखाए।

ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार रागी जत्थों और स्त्री सत्संग सभा के जत्थों ने संगतों को गुरुवाणी का श्रवण करवाया। रास्ते में संगतों की सुविधा के लिए लंगर के विशेष प्रबंध किए गए थे। नगर कीर्तन जब गुरुद्वारा भट्ठा साहिब पहुंचा तो संगत ने बोले सो निहाल के जयकारे लगाते हुए पालकी साहिब पर फूलों से वर्षा की। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के कथावाचक भाई पवित्र सिंह ने अरदास की और एसजीपीसी के सदस्य परमजीत सिंह  लखेवाल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित करने के लिए लेकर गए। मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब भी शुरू करवाए गए।

गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि तीन दिन तक सजाए जाने वाले इस शहीदी समारोह के लिए एसजीपीसी की ओर से सभी प्रबंध किया गए हैं। यहां आने वाली संगत के लिए  रिहाइश और लंगरों के विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रबंध पर ध्यान रखने के लिए एसजीपीसी की ओर से इंस्पेक्टरों की एक टीम भी भेजी गई है। जसवीर सिंह ने कहा कि यहां आने वाली संगत को किसी किस्म की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

यहां चार बार आए थे श्री गुरु गोविंद सिंह
श्री गुरु गोंविंद सिंह जी रोपड़ के इस पावन स्थान गुरुद्वारा भट्ठा साहिब पर चार बार आए। परिवार बिछोड़ा में गुरु साहिब जी का परिवार बिछड़ने के बाद गुरु साहिब जी दोनों बड़े साहिबजादों और 40 सिंहों समेत चमकौर साहिब जाते हुए इस स्थान पर रुके थे। यहां पर निहंग खां का परिवार गुरु साहिब का सेवक था। निहंग खां ने गुरु साहिब जी का मुसीबत की घड़ी में साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed