{"_id":"4d5f058516a26b533ed233f8bd21d428","slug":"punjab-patiala-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के मद्देनजर पीने वाले पानी की चेकिंग होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून के मद्देनजर पीने वाले पानी की चेकिंग होगी
अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 17 Jul 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के मौसम में दूषित पानी पीने के कारण बीमारियां फैलने से रोकने के लिए गांवों व शहरों में पीने वाले पानी की चेकिंग कराई जाएगी।
डीसी वरुण रूजम ने वीरवार को सेहत विभाग को पानी के सैंपल लेकर जल्द जांच कराने के आदेश दिए। साथ ही नगर निगम को स्लम एरिया में पानी की सप्लाई लाइनों की जांच के आदेश भी दिए।
डीसी ने कहा कि स्लम एरिया में जांच के दौरान पाइपों में किसी तरह का नुक्स सामने आने पर उन्हें फौरन बदला जाए। डीसी ने सेहत विभाग को जिले में ढाबों, मिठाई की दुकानों, फलों की रेहड़ियों समेत अन्य जगहों पर खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करके इसकी रिपोर्ट भी डीसी दफ्तर को भेजने के आदेश दिए।
डीसी ने कहा कि रेहड़ियों पर कटे व बिना ढके रखे फलों को खाने से अकसर लोग बीमार पड़ जाते हैं। सेहत विभाग को इस संबंधी ध्यान रखना चाहिए।
इस मौके पर डीसी ने सिविल सर्जन को आदेश दिए कि कन्या भ्रूण हत्या को सख्ती के साथ रोकने के लिए प्रयास जारी रखे जाएं। सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों व अस्पतालों के रजिस्टरों की नियमित जांच की जाए और लिंग निर्धारण टेस्ट संबंधी कोई भी मामला सामने आने पर फौरी कार्रवाई को अमल में लाया जाए।