फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, sukhbir badal

निर्माता होंगे खेती वस्तुओं में मिलावट के जिम्मेदार : सुखबीर बादल

Mon, 17 Feb 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, पटियाला/समाना
अमर उजाला, पटियाला/समाना Updated Mon, 17 Feb 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, sukhbir badal
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार खेती वस्तुओं, खादों, बीजों व अन्य वस्तुओं आदि में मिलावटखोरी संबंधी परचून व्यापारियों को राहत देने के लिए जल्द ही एक ऐसी नीति ला रही है, जिससे मिलावटखोरी के लिए परचून विक्रेता नहीं, बल्कि मिलावट वाली वस्तुओं के निर्माता ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।
विज्ञापन


वे सोमवार को समाना में पटियाला, संगरूर, मानसा, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के व्यापारियों के लिए सरकार की अनूठी स्कीम व्यापारियों के लिए राहत स्कीम शुरू करने पहुंचे हुए थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस स्कीम से जहां परचून व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं मिलावटखोरी से किसान भी बच सकेंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने विदेश में जाकर देखा कि व्यापारियों को किसी किस्म का रिकार्ड रखने की कोई जरूरत नहीं, जिसके मद्देनजर उन्होंने पंजाब के व्यापारियों को भी राहत दी। योजना के पहले पड़ाव में पंजाब के 74 शहरों, कसबों को शामिल किया गया है, जिनको आगे तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जहां 1.86 लाख व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को एक लाख बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं और 2013 तक के आवेदनकारों को अगले छह महीनों में ट्यूबवेल कनेक्शन दे दिए जाएंगे। उन्होंने इस मौके पर समाना में भी सीवरेज व जल सप्लाई का 100 फीसदी सुविधा का बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान किया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर बादल ने कहा कि 1984 के सिख दंगों में हजारों नौजवानों को मारने के आरोपों से कांग्रेस बच नहीं सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय कांग्रेस सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से श्री दरबार साहिब को ढहाया, उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ही इंदिरा गांधी के सलाहकार थे। लेकिन अब वे राहुल गांधी के सामने नंबर बनाने के लिए झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। असल में कैप्टन और बाजवा के बीच कांग्रेस की प्रधानगी को लेकर लड़ाई है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस व आप का कोई भविष्य नहीं है। आप का भी पीपीपी जैसा हाल होगा। एडवोकेट एचएस फुल्का को लुधियाना से आप का उम्मीदवार घोषित किए जाने संबंधी उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के सिख दंगा पीड़ितों के केस दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से फीस लेकर ही लड़ते रहे हैं। जिसे अब आप ने हायर कर लिया है।


इस मौके पर राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींढसा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा विशेष तौर से मौजूद रहे। इस मौके पर दर्जन के करीब व्यापारियों को राहत सर्टिफिकेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed