{"_id":"8830f2708b0b75d1672b304a718f34bc","slug":"punjab-patiala-student-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि के खिलाफ पीयू में स्टूडेंट्स ने उगला गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि के खिलाफ पीयू में स्टूडेंट्स ने उगला गुस्सा
अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 11 Jul 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के बैनर तले शुक्रवार को जोरदार रोष प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
इस मौके पर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप बंद करने और कैंपस व कालेजों की फीसों में भारी बढ़ोतरी का विरोध किया गया।
आर्गेनाइजेशन के छात्र
नेता सतपाल बंगा ने कहा कि फीसों में की जा रही लगातार बढ़ोतरी से यह बात साफ हो जाती है कि सरकारें नई उदारवादी नीतियों के तहत शिक्षा को निजी हाथों में सौंप कर मध्यवर्ग को भी शिक्षा से बाहर करना चाहती हैं। निमभन व निचला वर्ग पहले ही इससे बाहर है।
पिछले साल पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप को लागू करने के बाद हाशिये पर धकेले दलित लोगों को उच्च शिक्षा में एक आस की किरण दिखाई दी थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से अपने हाथ खींच कर दलितों के प्रति अपने दमनकारी रवैये को फिर दोहरा है।
विज्ञापन
इस मौके पर सरकार से स्कालरशिप तुरंत लागू करने और फीसों में बढ़ोतरी को पूरी तरह से वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर स्टूडेंट नेताओं में अमरजीत, सतवंत, सुखजीत, निकिता, हरदीप, हरजीत आदि मौजूद रहे।