फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, prtc

सरकार खिलाफ जमकर बरसे पीआरटीसी पेंशनर्स

Tue, 18 Feb 2014 10:53 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 18 Feb 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, prtc
पेंशन समय पर न मिलने से गुस्साए पीआरटीसी पेंशनरों का बस स्टैंड पर मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ धरना मंगलवार को भी जारी रहा। पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के जरिये हर महीने की 10 तारीख से पहले पेंशन देना यकीनी बनाने, पिछले दो महीने से रुकी पेंशन रिलीज करने की मांगें प्रमुखता से उठाई जा रही हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल, महासचिव बचन सिंह अरोड़ा, हरी सिंह चमक आदि ने कहा कि मैनेजमेंट पीआरटीसी पेंशनरों की मांगें न मान कर उन्हें सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं हाईकोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन हो रहा है। कोर्ट ने आदेश कर रखा है कि पेंशनरों को हर महीने 10 तारीख से पहले पेंशन दी जाए लेकिन पीआरटीसी के सैकड़ों पेंशनरों को पिछले दो महीने से पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन


पेंशन हर महीने की 10 तारीख से पहले देना यकीनी बनाने की मांग की गई। साथ ही 1 जनवरी 2006 से पहले के रिटायर हुए पेंशनरों की 38 महीने की डीए की किस्तों की अदायगी, पे कमीशन की रिपोर्ट पर बकाया, मेडिकल रिइंबर्समेंट की अदायगी और वरिष्ठता बनाकर रिटायर हो रहे पेंशनरों की ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और जीपी फंड की अदायगी नहीं कर देती, तब तक संघर्ष लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐलान किया गया कि मैनेजमेंट के खिलाफ पेंशनरों की ओर से लगातार 25 फरवरी तक पटियाला बस स्टैंड पर धरने जारी रहेंगे। फिर भी मांगें न मानी गईं, तो सारे डिपुओं के पेंशनर्स 26 फरवरी को पटियाला हेडआफिस का घेराव करेंगे। धरने में शिव कुमार, जोगिंदर सिंह, जीवन राम, सुरिंदर बची ने भी भाग लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed