{"_id":"0d71a230c059eb3b7030773d9591b1b5","slug":"punjab-patiala-newborn-child-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजिंदरा में भार तौलते वक्त नवजात गिरा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजिंदरा में भार तौलते वक्त नवजात गिरा, हालत गंभीर
अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 15 Jun 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवा क्षेत्र के जाने-माने राजिंदरा अस्पताल की नर्सरी में एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। भार तौलते वक्त अटेंडेंट के हाथों नवजात के जमीन पर गिरने से उसे काफी चोट आई है।
डाक्टरों ने बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस मामले को लेकर अस्पताल में काफी हड़कंप मचा है।
राजिंदरा अस्पताल के गाइनी विभाग में पटियाला के सब्जी मंडी एरिया से राजकुमारी नाम की एक महिला डिलीवरी के लिए शुक्रवार को दाखिल हुई थी। रविवार को नवजन्मे का जब अस्पताल की अटेंडेंट भार तौलने लगी, तो अचानक उसके हाथों से बच्चा गिर गया। इससे बच्चे को काफी चोट आई। बच्चे की खराब हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विजय शारदा ने माना कि राजकुमार नाम की महिला के नवजन्मे बच्चे को पीजीआई रेफर किया गया है। अटेंडेंट जब बच्चे का भार तौलने लगी, तो अचानक उसका पैर एक तरफ को मुड़ने के कारण वह खुद भी गिर पड़ी और बच्चा भी गिर गया। बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई थी। बच्चे को जन्म के बाद ठीक तरह से सांस नहीं आ रही थी। इसलिए उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजिंदरा की नर्सरी में 2009 की जनवरी में भी आग लगने से भयंकर हादसा हुआ था, जिसमें छह नवजात शिशु जिंदा जल गए थे। उस हादसे की कड़वी यादें आज भी सब के मनों को टीस पहुंचाती हैं। इस हादसे को भी लापरवाही ही माना जा सकता है, क्योंकि नर्सरी में हीटर जलाए जाते थे।