फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, heat

पटियाला में गर्मी से एक की मौत

Mon, 16 Jun 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 16 Jun 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, heat
शहर में भीषण गरमी की वजह से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लाश को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन


शहर में मौसम के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। दो दिन पहले आकाश में बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी चलने से लोगों को गरमी से कुछ राहत मिली थी। रविवार फिर से भीषण गरमी पड़ रही है, जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में एक डिग्री और बढ़ गया।
विज्ञापन


जहां रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था, वहीं सोमवार को 42 डिग्री पहुंच गया। आज दिन भर कड़ी धूप रही। इसी दौरान शहर में एक 60 साल के व्यक्ति की गरमी से मौत हो गई। राजिंदरा अस्पताल पुलिस चौकी के मुलाजिम मलकीत सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति निहाल बाग के पास डीआईजी की कोठी के नजदीक मृत पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरमी लगने से इसकी मौत हुई लगती है। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed