{"_id":"f455d9a9649f6c2f5a635d1a8b7d46b8","slug":"punjab-patiala-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के छह मुलाजिम व अधिकारी मुअत्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के छह मुलाजिम व अधिकारी मुअत्तल
अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 11 Dec 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के छह मुलाजिमों व अधिकारियों को बुधवार लोकल बॉडीज मंत्री अनिल जोशी ने मुअत्तल कर दिया।
आरोप है कि इन मुलाजिमों ने एसएसटी नगर में एक्सटेंशन स्कीम को कोर्ट के आदेश के बावजूद समय रहते लागू नहीं किया। इससे यह स्कीम लैप्स कर गई। साथ ही दफ्तरी रिकार्ड में तबदीली की और रिकार्ड खुर्द-बुर्द भी किया।
जिन मुलाजिमों व अधिकारियों को मुअत्तल किया गया है, उनमें कार्यसाधक अफसर गोरे लाल, राजेश चौधरी पूरवले एडिशनल कार्यकारी अफसर (अब नाभा), अमरप्रीत कौर टाउन प्लानर पटियाला, सुपरिंटेंडेंट बसंत सिंह, क्लर्क संजय, सीनियर सहायक (वर्तमान में सुपरिंटेंडेंट नाभा) जगदीप सिंह शामिल हैं। डीसी जीके सिंह और इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन इंद्रमोहन बजाज ने उक्त कर्मचारियों व अधिकारियों की मुअत्तली की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि मंत्री ने यह कार्रवाई उक्त मुलाजिमों व अधिकारियों की ओर से साल 2010-11 में शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला नगर में बाबा जोरावर सिंह पार्क के नजदीक एक्सटेंशन स्कीम को कोर्ट के आदेश के बावजूद समय रहते लागू न करने पर की है। इसके चलते यह स्कीम लैप्स कर गई।
विज्ञापन
उक्त अधिकारियों व मुलाजिमों ने ड्यूटी में लापरवाही करते हुए एक्सटेंशन स्कीम के तहत बाबा जोरावर सिंह पार्क के नजदीक करीब सात एकड़ जमीन के समय रहते अवार्ड जारी नहीं किए।