{"_id":"12a4e25777cd91896b13b3df4f610260","slug":"punjab-patiala-bhola-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोला को जुडीशियल रिमांड पर नाभा जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोला को जुडीशियल रिमांड पर नाभा जेल भेजा
अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलर जगदीश सिंह भोला का एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को उसे दोबारा से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद भोला को न्यायिक हिरासत पर नाभा जेल भेज दिया।
भोला को बेहद कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने मनी चेंजर गुरदीप सिंह मनचंदा की ओर से हवाला के जरिये करोड़ों रुपये विदेशों में भेजने के मामले में पूछताछ के लिए वीरवार को भोला को प्रोटेक्शन वारंट पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
इस दौरान भोला से चंडीगढ़ में उक्त केस में काफी पूछताछ की गई। आज ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट में भोला का और पुलिस रिमांड नहीं मांगा जिसके चलते कोर्ट ने भोला को 14 दिन की जुडीशियल रिमांड पर नाभा जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पिछले साल ईडी ने चंडीगढ़ स्थित मनीचेंजर गुरदीप सिंह मनचंदा को गिरफ्तार किया था, जिसने एनआरआई ड्रग पैडलर अनूप सिंह काहलों के लिए विदेशों में करोड़ों रुपये हवाला के जरिये भेजे थे। ईडी ने मनचंदा के दफ्तर व घर पर रेड करके 11 लाख की नगदी और कुछ कागजात बरामद किए थे।
जांच में सामने आया था काहलों व उसका साथी भोला विदेशों से ड्रग्स स्मगल करते थे और जिसके एवज में मनचंदा हवाला के जरिये अपने साथियों को कनाडा, आस्ट्रेलिया और यूके में पैसे भेजता था।