{"_id":"94a8a24218e20929e5ce638decf3242c","slug":"punjab-patiala-archery-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में पीयू के तीरंदाजों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में पीयू के तीरंदाजों ने मारी बाजी
अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी के राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में पूरे देश भर में से पहला स्थान हासिल करके एक बार फिर से यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 18 से 22 जनवरी तक अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरंदाजों ने छठी बार लगातार 47 मेडल हासिल करके ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इनमें कुल 38 गोल्ड, चार सिल्वर और पांच कांस्य के मेडल शामिल हैं।
टीम मैनेजर गगनदीप तेजा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम रही। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के तीरंदाजों ने कुल आठ टीम इवेंटों में गोल्ड मेडल हासिल करके इन मेडलों की गिनती में इजाफा किया। इन टीमों के वापस लौटने पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा व उनके स्टाफ की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर डा. शर्मा ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी लगातार हर मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके अपने कोच व यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं।