फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab, jail, Laboretrion, Patiala

पंजाब की जेलों में होगी लैबोरेटरियों की स्थापना

Sat, 19 Jul 2014 10:48 PM IST
पटियाला।
पटियाला। Updated Sat, 19 Jul 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab, jail,  Laboretrion, Patiala
एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (जेल) आरपी मीना ने बताया कि पंजाब की जेलों में लैबोरेटरियों की स्थापना की जा रही है। इसमें कैदियों के खून, पेशाब, ईसीजी समेत अन्य जरूरी टेस्ट किए जाएंगे ताकि नशे का सेवन करने वाले कैदियों की पहचान करके उनको जेलों में जरूरत के मुताबिक डाक्टरी सेवाएं मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को सेंट्रल जेल में कैदियों और हवालातियों से मुलाकात के बाद सरबत दा भला चेरीटेबलट्रस्ट की ओर से बनवाए गए विजिटर शेड और पीने वाला साफ पानी मुहैया कराने के लिए लगाए आरओ सिस्टम का उद्घाटन किया। जेल में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा करते हुए एडीजीपी मीना ने बताया कि जेलों के प्रबंधकों को यह हिदायत दी गई है कि वह कैदियों की नियमित काउंसलिंग को यकीनी बनाने के प्रयास करें।
विज्ञापन


इस मौके पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसपीएस ओबराय, जेल सुपरिंटेंडेंट भूपिंदरजीत सिंह विर्क, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed