फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab government reduced security of Congress leader Navjot Sidhu home in Patiala

Punjab: भगवंत मान सरकार ने घटाई नवजोत सिद्धू के घर की सुरक्षा, चार में से दो जवानों को वापस बुलाया

Thu, 09 Feb 2023 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 11:36 AM IST
सार

नवजोत सिद्धू को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है, लेकिन इन दिनों वह रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं। उनके बाहर आते ही यह सुरक्षा दोबारा से बहाल कर दी जाएगी। इसके बावजूद सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से सिद्धू के परिवार की सुरक्षा में पटियाला में उनकी कोठी पर चार जवान तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
Punjab government reduced security of Congress leader Navjot Sidhu home in Patiala
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब सरकार ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला के यादविंदरा एनक्लेव स्थित कोठी की सुरक्षा घटा दी है। इसकी पुष्टि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की है। अधिकारी के मुताबिक सिद्धू की कोठी पर पहले चार जवान तैनात थे, लेकिन इनमें से दो को मोहाली में ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। वहीं, अधिकारी का कहना है कि अगर सिद्धू के करीबी बिना वजह के इसे मुद्दा बना रहे हैं तो गलत है। कहा जा रहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की ड्यूटी लगाई जानी थी। इससे पहले उनकी रिहाई को लेकर 26 जनवरी को तमाम चर्चाएं हुई थीं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सिद्धू को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है, लेकिन इन दिनों वह रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं। उनके बाहर आते ही यह सुरक्षा दोबारा से बहाल कर दी जाएगी। इसके बावजूद सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से सिद्धू के परिवार की सुरक्षा में पटियाला में उनकी कोठी पर चार जवान तैनात किए गए थे। क्योंकि कोठी पर अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में सिद्धू के पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षा को यकीनी बनाना जरूरी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल सिद्धू की कोठी पर दो पुलिस जवान तैनात हैं। उधर, सिद्धू के वकील एचएस वर्मा ने इस मामले में कुछ बोलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमाम चर्चाओं के बाद भी सिद्धू की 26 जनवरी को जेल से रिहाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर भगवंत मान सरकार पर जमकर भड़ास निकाली थी। डॉ. सिद्धू ने लिखा था कि दुष्कर्म के आरोपियों, गैंगस्टरों को जमानत मिल सकती है, लेकिन ईमानदारों को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed