फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab bankrupt, issue the opposition, the government discredited, Patiala

दिवालिया होने का मुद्दा उछाल पंजाब को बदनाम कर रहा विपक्ष : रखड़ा

Sat, 19 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 19 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
 Punjab bankrupt, issue the opposition, the government discredited, Patiala
पटियाला के समाना में शनिवार को पब्लिक कालेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान गिद्दा पेश करतीं मुटियारें। - फोटो : amarujala
उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि विपक्ष की ओर से पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के लिए राज्य के दिवालिया होने का मुद्दा उछाला जा रहा है। यह सब राजनीति से प्रेरित है। विपक्षी ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो विकास पर बहस करने की स्थिति में नहीं हैं। वह शनिवार को समाना के पब्लिक कालेज में भाषा विभाग की ओर से पंजाबी सप्ताह के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाना के वरिष्ठ नागरिकों की ओर से रखी गई मांग पर उन्होंने घोषणा की है कि भाषा विभाग समाना में अपना एक पुस्तकालय खोलेगा। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रखड़ा ने कहा कि पंजाबियों ने जहां देश-दुनिया में नाम कमाया है, वहीं पंजाबी भाषा भी दुनिया भर में फैल रही है। इस अवसर पर पब्लिक कालेज समाना के विद्यार्थियों के गिद्दे व भंगड़ा के अलावा गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति भी हुई।
विज्ञापन


आरपी गुलाटी के नाटक अहसास ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। सामाजिक सरोकारों पर आधारित इस नाटक को दर्शकों ने खासा सराहा। समारोह में भाषा विभाग की निदेशक गुरशरण कौर वालिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed