{"_id":"56ed81424f1c1bc27b8b47b4","slug":"punjab-bankrupt-issue-the-opposition-the-government-discredited-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवालिया होने का मुद्दा उछाल पंजाब को बदनाम कर रहा विपक्ष : रखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवालिया होने का मुद्दा उछाल पंजाब को बदनाम कर रहा विपक्ष : रखड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के समाना में शनिवार को पब्लिक कालेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान गिद्दा पेश करतीं मुटियारें।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि विपक्ष की ओर से पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के लिए राज्य के दिवालिया होने का मुद्दा उछाला जा रहा है। यह सब राजनीति से प्रेरित है। विपक्षी ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो विकास पर बहस करने की स्थिति में नहीं हैं। वह शनिवार को समाना के पब्लिक कालेज में भाषा विभाग की ओर से पंजाबी सप्ताह के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इस अवसर पर समाना के वरिष्ठ नागरिकों की ओर से रखी गई मांग पर उन्होंने घोषणा की है कि भाषा विभाग समाना में अपना एक पुस्तकालय खोलेगा। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रखड़ा ने कहा कि पंजाबियों ने जहां देश-दुनिया में नाम कमाया है, वहीं पंजाबी भाषा भी दुनिया भर में फैल रही है। इस अवसर पर पब्लिक कालेज समाना के विद्यार्थियों के गिद्दे व भंगड़ा के अलावा गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति भी हुई।
आरपी गुलाटी के नाटक अहसास ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। सामाजिक सरोकारों पर आधारित इस नाटक को दर्शकों ने खासा सराहा। समारोह में भाषा विभाग की निदेशक गुरशरण कौर वालिया भी मौजूद रहीं।