Punjab Bandh : कल पंजाब बंद, चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर होगी विशाल किसान महापंचायत; डल्लेवाल करेंगे संबोधन
किसान आंदोलन के चलते 30 दिसंबर को किसानों की तरफ से पंजाब बंद का एलान किया गया है। इसके बाद चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर परविशाल किसान महापंचायत होगी। वहीं, दूसरी तरफ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शनिवार को 33वें दिन पूरे हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर 30 दिसंबर (सोमवार) को पंजाब बंद का एलान किया गया है। इसके चलते आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। किसानों के पंजाब बंद के एलान के बाद पूरे पंजाब में लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है। इसके बाद चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर विशाल किसान महापंचायत की जाएगी।
उधर डल्लेवाल की स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई है। उनका किटोन लेबल काफी ज्यादा आ रहा है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। डल्लेवाल अब पानी भी नहीं पी पा रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक डल्लेवाल को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराके उन्हें उचित इलाज देने की जरूरत है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शनिवार को 33वें दिन पूरे हो गए हैं। बेहद खराब हालत के बावजूद डल्लेवाल ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से शनिवार को जारी आदेशों के संबंध में कहा कि उनकी विनती है कि किसानों पर सख्ती करने की बजाय केंद्र सरकार को आदेश जारी करके उनकी मांगों को पूरा कराना चाहिए। डल्लेवाल ने कहा कि एक तरफ सुप्रीम कोर्ट उनकी सेहत को लेकर चिंता व्यक्त कर रही है, दूसरी तरफ पंजाब सरकार को हर हाल में उन्हें अस्पताल दाखिल करने के लिए आदेश दे रही है। चाहे इसमें केंद्र की मदद लो, लेकिन हर हाल में बॉर्डर से उठाया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से हुआ दुख
डल्लेवाल ने कहा कि यह किस तरह की हमदर्दी है। इससे उन्हें काफी दुख हुआ है। जब किसी व्यक्ति को कहीं से न्याय नहीं मिलता तो उसकी आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से होती है। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लगता है कि यह केंद्र सरकार कह रही है। डल्लेवाल ने स्पष्ट किया कि वह अपनी स्वेच्छा से आमरण अनशन कर रहे हैं। वह किसी के दबाव में नहीं हूं।
इस मौके पर किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा ने चार जनवरी को खन्नौरी बार्डर पर किसान महापंचायत आयोजित करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत डल्लेवाल की इच्छा पर की जा रही है, क्योंकि वह देश के विभिन्न राज्यों के किसानों से मिलना चाहते हैं। डल्लेवाल देश भर में किसानी आंदोलन को खड़ा करना चाहते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि इस महापंचायत में पंजाब, हरियाणा के अलावा, यूपी, एमपी, राजस्थान व अन्य कईं राज्यों से किसान हिस्सा लेंगे। खराब सेहत के बावजूद डल्लेवाल भी इस महापंचायत को संबोधित करेंगे, चाहे वह कुछ समय के लिए ही क्यों न हो।
पीयू में परीक्षा स्थगित
किसानों की तरफ से 30 दिसंबर (सोमवार) को पंजाब बंद के एलान के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने परीक्षा स्थगित कर दी है। अब परीक्षा 31 दिसंबर (मंगलवार) को होगी। सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी और उनसे एफिलिएटेड कई कॉलेजों में परीक्षाएं रखी गई थी। मगर अब उक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.