फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   puda, 4 new residential colony, good news, visit place, patiala

पटियाला को बनेंगी आधुनिक सुविधाओं वाली चार रिहायशी कालोनियां

Thu, 07 Apr 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 07 Apr 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
puda, 4 new residential colony, good news, visit place, patiala
डेमाे फोटो
शाही शहर में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं वाली चार नई रिहायशी कालोनियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


इनमें बड़े पार्क, चौड़ी सड़कें और साफ-सुथरा वातावरण मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी वीरवार को पंजाब शहरी योजनाबंदी और विकास अथारिटी के मुख्य प्रशासक और डिप्टी सीएम के विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू ने पुडा की ओर से शहर में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के नजदीक डेयरी फार्म, माडल टाउन के नजदीक कैनाल कालोनी, राजपुरा कालोनी और बारादरी नजदीक माल रोड पर स्थित कालोनियों वाली जगहों का दौरा करने के मौके पर दी।

सिद्धू ने बताया कि शहर में राज्य के कई बड़े सरकारी विभागों के हेड आफिस हैं। बड़े शिक्षण संस्थान व खेलों की कई प्रमुख संस्थाएं हैं, जिस कारण पटियाला का महत्व बढ़ जाता है। इस कारण लोगों की रिहायशी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुडा की ओर से इन चार नई माडर्न कालोनियों का निर्माण किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स मुख्य सड़क पर स्थित डेयरी फार्म वाली जगह पर पहले 309 प्लाटों का ड्रा निकाला गया था। यह काम सफलता से पूरा करने के बाद अब जल्द ही इस कालोनी में 200 और रिहायशी प्लाटों का ड्रा निकाला जाएगा। इस कालोनी में सड़कें, पार्क, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज का काम तकरीबन एक साल में पूरा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस स्टैंड नजदीक राजपुरा कालोनी में भी 200 और प्लाट काटे जा रहे हैं। माडल टाउन के नजदीक 11 एकड़ रकबे में एक नई कालोनी काटी जा रही है। जहां पहले पड़ाव में 70 प्लाटों का ड्रा निकाला जाएगा। पुडा की ओर से पटियाला के माल रोड पर जन सेहत विभाग वाली करीब 9.63 एकड़ जमीन में भी नई कालोनी स्थापित की जा रही है, जहां 500 वर्ग गज के 34 और 18 एससीओ के प्लाट बेचे जाएंगे। 18 एससीओ की नीलामी 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटियाला के सर्किट हाउस में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed