फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Prtc, employee, demand management, Patiala

कर्मचारियों के 100 करोड़ का भुगतान करे मैनेजमेंट

Tue, 10 May 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 10 May 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Prtc, employee, demand management, Patiala
पटियाला में बस स्टैंड पर कनवेंशन करती पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन एटक और रिटायर्ड वर्कर्स भाईचारा यूनियन। - फोटो : अमर उजाला
पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन एटक और पीआरटीसी रिटायर्ड वर्कर्स भाईचारा यूनियन की ओर से मांगों को लेकर मंगलवार को बस स्टैंड पर कन्वेंशन की गई। मौके पर पीआरटीसी मैनेजमेंट से पेंशनरों के 100 करोड़ के बकाया का जल्द भुगतान करने की मांग की गई।साथ ही पेंशनरों को पेंशन व कर्मचारियों को हर माह सैलरी समय पर मिले। इसके लिए सरकार से पेंशन व सैलरियों का भुगतान खजाने से करने की मांग भी की गई।   
विज्ञापन


मुलाजिम लीडरों उत्तम सिंह बागड़ी, निर्मल सिंह धालीवाल, भिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह गोल्डी, दलजीत सिंह, राम स्वरूप अग्रवाल, मोहकम सिंह ने कहा कि पीआरटीसी मैनेजमेंट की ओर से कर्मचारियों व पेंशनरों के 100 करोड़ से अधिक के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कारपोरेशन में मामूली तनख्वाहों पर 2200 वर्कर ठेका प्रणाली के आर्थिक शोषण बंद करके इन्हें पक्का किया जाए।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से पीआरटीसी के मुफ्त सफर सुविधाओं के बदले बनते करीब 100 करोड़ की रकम की अदायगी नहीं की जा रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अदायगी संबंधी दिए आदेशों की भी सरकार परवाह नहीं कर रही है। उन्होंने कहा इन सभी मांगों संबंधी पीआरटीसी की मैनेजमेंट और सरकार को ज्ञापन दिए जाएंगे। मांगों को मनवाने के लिए लगातार आंदोलन किया जाएगा और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed