{"_id":"575944494f1c1b6e409c59ff","slug":"protest-traffic-jam-girl-body-found-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन कमेटी ने बरनाला कैचिया पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन कमेटी ने बरनाला कैचिया पर लगाया जाम
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
Updated Thu, 09 Jun 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत पांच मई को मस्तुआना कालेज की बीबीए की छात्रा का शव नहर से मिलने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के रोष में एक्शन कमेटी के नेतृत्व में विभिन्न जत्थेबंदियों ने शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए बरनाला कैचिया पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की।
एक्शन कमेटी के कन्वीनर भूप चंद चन्नो, चंद सिंह चोपड़ा और पूर्व विधायक सुरिंदरपाल सिंह सीबिया ने कहा कि गांव बलियाल की लड़की हरदीप कौर मस्तुआना कालेज में पढ़ती थी किंतु तीन दिन लापता रहने के बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसके शरीर पर भी जख्मों के निशान थे जिससे साफ है कि उसका कत्ल किया गया है। एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की का कत्ल करने वालों के सिर पर राजनीतिक लोगों का हाथ है इसीलिए पुलिस उनपर हाथ नहीं डाल रही। उन्होंने ऐलान किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एकशन कमेटी एसएसपी दफ्तर का घेराव करेगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर ने धरनाकारियों को जल्द कार्रवाई करने का भरोसा देते कहा कि मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है जो एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद धरनाकारियों ने जाम खोल दिया। किंतु करीब दो घंटे जाम लगने की वजह से चारों तरफ से आने वाली यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गई और लोगों को तपती गर्मी में इधर उधर से रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।