{"_id":"574819924f1c1b4407690f1b","slug":"protest-chranjeet-channi-potitics-congress-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन का घेराव करेगी कांग्रेस: चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन का घेराव करेगी कांग्रेस: चन्नी
ब्यूरो, अमर उजाला/पटियाला/संगरूर
Updated Fri, 27 May 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
गांव बादलकलां में दलितों के धरने को संबोधित करते विपक्ष्र के नेता चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दलितों को न छोड़े जाने के विरोध में पंजाब कांग्रेस 1 जून को भवानीगढ़ पुलिस थाने का घेराव करेगी।
विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने गांव बलद कलां में दलितों द्वारा दिए धरने में वीरवार को हिस्सा लेते हुए पुलिस द्वारा औरतों व शांतिमय प्रदर्शन कर रहे पुरुषों के खिलाफ अपनाए गए अमानवीय व्यवहार के लिए अकाली-भाजपा सरकार की निंदा की। चन्नी ने आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज किए जाने की मांग की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों व उद्देश्य पूरे होने तक उनके साथ धरने पर बैठेगी।
चन्नी ने कहा कि गांवों में एससी वर्ग के लिए उपलब्ध एक तिहाई पंचायती जमीन को आरक्षित कीमत पर उनको ही दिया जाना चाहिए, न कि इसकी नीलामी होनी चाहिए, जो पारदर्शी नहीं है। कांग्रेस पार्टी गांवों में एससी वर्ग के लिए उपलब्ध जमीनों के संबंध में एक कानून बनाएगी। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मेनीफेस्टो में भी इस मुद्दे को शामिल करेगी और सरकार बनाने के बाद इसे अमली रूप देगी। चन्नी ने कहा कि अकाली दल के शासन के दौरान दलितों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया है।
चन्नी राजिंदरा अस्पताल पटियाला भी गए, जहां उन्होंने जख्मियों का हाल जाना। परिवारों ने पंजाब पुलिस के शांतिमय प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के बारे में उनको बताया। इस दौरान कम से कम चार दलित बुरी तरह से जख्मी हो गए और उनका राजिंदरा अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
बालद कलां में दलितों पर लाठीचार्ज की निंदा
गत दिनों गांव बालद कलां में दलितों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में वीरवार को जिले के विभिन्न गांवों में जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में दलितों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर निंदा की गई। जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश मलौद और सुरजन सिंह ने बताया कि जिले की तहसील भवानीगढ़, लहरागागा, मालेरकोटला, सुनाम, दिड़बा के गांवों में प्रदर्शन किए गए। सरकार तथा पुलिस मिलकर अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे दलितों के संघर्ष को लाठी से दबाने की कोशिश कर रही है। एक तरफ तो दलितों को उनके हिस्से की पंचायती जमीन नहीं दी जा रही, दूसरी तरफ दलितों पर लाठियां बरसाकर अत्याचार किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि दलितों को उनके हिस्से की जमीन दी जाए, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और दलितों पर दर्ज किए मामले रद्द किए जाएं। इस मौके पर संघर्ष कमेटी के जिला नेता परमजीत कौर, रामपाल बालद, गुरप्रीत सिंह खेड़ी, पिरथी सिंह लौंगोवाल, मलूक चंद घराचों मौजूद थे।