फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Priest and family attacked after entering temple in Rajpura priest mother admitted to hospital

राजपुरा में मंदिर में घुसकर पुजारी और परिवार पर हमला, पुजारी की मां अस्पताल में दाखिल

Tue, 09 Mar 2021 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Priest and family attacked after entering temple in Rajpura priest mother admitted to hospital
राजपुरा। रोडे बाबा मंदिर के नाम से जाने वाले पुराना राजपुरा के श्री श्यामा शाम मंदिर में घुसकर कुछ लोगोें ने पुजारी और उसके परिवार पर हमला कर दिया और मंदिर के बाहर लगे बोर्ड तोड़ दिये। घायल पुजारी की मां को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुजारी ने पुलिस पर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया है। वहीं हिंदू संगठनों ने पुलिस को 24 घंटे में बनती कार्यवाई करने के अल्टीमेटम दिया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

श्यामा शाम मंदिर के पुजारी गोपी नाथ कमल ने बताया कि रविवार की रात लगभग आठ बजे कुछ लोगों ने मेरे अलावा मेरी माता और पत्ती पर हमला कर दिया और मंदिर के बाहर लगे बोर्ड भी तोड़ दिए। लोगों के आने पर हमलाकर मंदिर की जगह जल्द खाली करने की बात कहते हुए चले गए। हमले में मेरी माता घायल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर 1958 से मंदिर बना हुआ है। मेरे पिता की मृत्यु हो जाने के बाद हम सेवा करते आ रहे हैं। कुछ समय से साथ लगती सामाजिक संस्था के लोग मंदिर की जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन मामले को रफा दफा करने में लगा है।
विज्ञापन

वहीं शिव सेना बाल ठाकरे के हरीश सिंगला, बजंरग दल के हितैश कुमार, राष्ट्रीय गो रक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुये कहा कि अगर 24 घंटे तक पुलिस ने कार्यवाई नहीं की तो रोष प्रदर्शन किया जाएगा। वार्ड की पार्षद के पति दिनेश पुरी ने बताया कि मेरी आंखों के सामने ही हमलावरों ने मंदिर के बोर्ड तोड़ कर पुजारी व उनके परिवार पर हमला किया। हमने हमलावरों को रोकने की कोशिश की पर उन्होंने हमारी बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिटी के एसएचओ गुरप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के प्रभारी कर रहे हैं। चौकी फोकल प्वाइंट के प्रभारी जजविंदर सिंह ने आरोप गलत बताते हुये कहा कि दोनों ओर से शिकायतें आई हैं। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed